YRKKH 5 April: संजय ने कावेरी को दिखाया अपना गुस्सा, अभिरा को अरमान से हुआ प्यार।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode Written Update Hindi: दोस्तों आज का ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड लिखित अपडेट 5 अप्रैल 2024 बहुत ही दिलचस्प होने वाला है, अत: इससे पूरा जरुर पढ़ें।

आज के एपिसोड में अभिरा अरमान के साथ बिताए हुए उन पलों को याद कर रही होती है जब अरमान ने उसके माथे पर चुम्बन किया था। वह खुद को अरमान के बारे में ज्यादा न सोचने के लिए कहती है। तभी मनीषा वहां आ जाती है है। वह अभिरा से पूछती है कि वह अरमान को क्यों बुला रही थी। अभिरा बहाना बनाता है।

मनीषा अभिरा के माथे पर तिलक लगाने वाली होती है लेकिन अभिरा माथे की जगह नाम पर तिलक लगा लेती हैं, फिर अभिरा अरमान के माथे पर चुंबन देने के बारे में सोचती है। वह खुश हो जाती है।

देव ने चारू को बताया अपनी पूर्व पत्नी का सच।

चारु देव से उसे उसके हाथ का बनाया हुआ खाना खिलाने के लिए कहती है। चारु ने खाना चखा। चारू खाने की तारीफ करती है, देव को पता चलता है कि खाने में नमक अधिक है। वह चारू से पूछता है कि उसने झूठ क्यों बोला। चारु कहती है क्योंकि उसने प्यार से खाना बनाया था, देव कहता है झूठ झूठ होता है। चारु देव से पूछती है कि वह अपनी पत्नी से अलग क्यों हो गया?

देव चारू को बताता है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। चारु देव से पूछती है कि क्या उसे अब भी अपनी पूर्व पत्नी की याद आती है। देव का कहना है कि वह अपने पहले प्यार को नहीं भूल सकता। चारु भावुक हो जाती है।

संजय के आया कावेरी पर गुस्सा।

संजय ने गुस्से से फूलदान तोड़ा, संजय कावेरी पर कृष का समर्थन करने का आरोप लगाता है। कावेरी संजय से धैर्य रखने के लिए कहती है। वह संजय को आश्वासन देती है कि एक महीने के अंदर ही कृष का शौक छुट जायेगा, और वह अपने आप सही रास्ते में आ जाएगा। विद्या संजय और कावेरी की बातचीत सुन लेती है।

देव ने चारू को अपने कार से घर छोड़ दिया, जाते जाते चारु देव से पूछती है कि क्या वह अपनी पत्नी को भूलने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है यदि ऐसा है तो वह उसे पहले ही बता दे, देव कहता है वो ऐसा नही सोचता फिर देव चारु को घर वापस जाने के लिए कहता है।

विद्या और कावेरी की हुई जबरदस्त बहस।

कावेरी रोहित की तस्वीर देख कर बोलती है यदि वह आज यहां होता तो कृष को समझाता और उसका साथ देता, विद्या वहां आती है और वह कावेरी से कहती है वो अपनी खानदान की झूठी शान के नाम पर कृष की जिंदगी बर्बाद कर रहे है। वह कावेरी से बच्चों को आजादी देने के लिए कहती है। कावेरी कहती है कि उसने एक बार माधव को आज़ादी दी उसकी वजह से आज भी विद्या को तकलीफ हो रही है। विद्या भावूक होकर कमरे से बाहर चली जाती है।

कृष अरमान की आम पार्टी के लिए आम काट कर तैयार रखता है, चारू देव का फोन काटती है अभिरा चारू से पूछती है कि वह देव का फोन क्यों नहीं उठा रही है। चारू ने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया। तभी अरमान आम पार्टी में कृष, आर्यन, चारू और कियारा के साथ शामिल होता है। वह अपने चचेरे भाई, बहनों के प्रति अपने प्यार का इजहार करता है। अभिरा प्रभावित हो जाती है। अरमान अभिरा की आम खाने में मदद करता है। कियारा और चारू अभिरा और अरमान को चिढ़ाते हैं।

अरमान के प्यार में खोई अभिरा।

रूही को जलन होती है वह चली जाती है। अरमान रूही को रोक कर उससे पूछता है कि क्या वह किसी बात से परेशान है। रुही अरमान से अभिरा के माथे को चूमने के बारे में बात करती है। अरमान रूही को समझाता है कि वह उसने कृष के प्यार में भावूक होकर किया था वह रूही पर इल्जाम लगाता है कि वो उसके इरादों शक कर रही है। रूही अरमान से माफी मांगती है फिर रूही ने अरमान को किया इम्प्रेस।

सोने से पहले अभिरा अपना बिस्तर ठीक कर रही होती है। अरमान अभिरा से टकराता है। दोनों एक-दूसरे से आंख मिलाते हैं। अभिरा को चिंता है कि वो अरमान के प्यार में न बह जाए, वह कहती है कि वो बस अपनी पढ़ाई पूरी करेगी। वह आगे अपने सपनों में अरमान के बारे में सोचती है अभिरा के सपने में अरमान और अभिरा रोमांस करते है।

अभिरा और अरमान नींद में हाथ पकड़ लेते है। अभिरा की नींद खुलती है वह चौंक जाती है। वह अरमान को उसके करीब आने के खिलाफ चेतावनी देती है। दूसरी ओर मनीष कॉल पर माधव से अक्षरा को ढूंढने में मदद करने के लिए कहता है। माधव ने मनीष को आश्वासन देता है। दूसरी और अभिरा को अक्षरा और अभिनव की तस्वीर मिलती है वो भावुक हो जाती है।

Yeah Rishta Kya Kehlata Hai Promo

ये रिश्ता क्या कहलाता हैं के आने वाले एपीसोड में आप देखेंगे कि अभिरा कहती है कि वो अपनी मां के इस जन्मदिन पर अपने मां बाप की फोटो को बड़ी करवाएगी, दूसरी ओर मनीष भी स्वर्णा से कहता है कि वो अक्षरा की तस्वीर को बड़ी तस्वीर बना कर घर के बीचों बीच लगवाएगा। अभिरा को पता चलता है कि और कोई भी है जो अक्षरा के बारे में जानता है, वह वादा करती है कि वो उन्हे ढूंढ कर रहेगी जो उसके अलावा भी उसकी मां को जानता है।

अगर आप ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले लेटेस्ट एपिसोड के बारे में जानना चाहते है तो आपकी इस वेबसाइट सिरियल हिंदी पर विजिट करते रहें।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार! साथियों मेरा नाम नेहा शर्मा है और सीरियल हिंदी में एक कंटेंट पब्लिशर हूँ! आपको हिंदी सीरियल न्यूज़ से अवगत करवाना ही मेरा लक्ष्य है.

Leave a Comment

error: Content is protected !!