Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 17 March: अभिरा ने कावेरी को जेल जाने से बचाया, लिखित अपडेट।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode Written Update Hindi: दोस्तों आज का ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड लिखित अपडेट 17 मार्च 2024 बहुत ही दिलचस्प होने वाला है, अत: इससे पूरा जरुर पढ़ें।

आज के एपिसोड में अरमान अभिरा की तरफ से पूरे पोद्दार परिवार से माफी मांगता है। फिर वह अपने कमरे में जाता है और अभिरा को याद करता है और क्रोधित हो जाता है। अभिरा अरमान की पसंदीदा जगह पर आ जाती है और अभिरा सोचती है कि अरमान नाराज हो गया होगा, लेकिन वह असहाय है। वह गरीबों की मदद के बारे में सोचती है, और अभिरा सोचती है कि वह अपनी मां अक्षरा का सपना नहीं तोड़ सकती। अभिरा और अरमान एक दूसरे को याद करते हैं।

कावेरी ने विद्या को दी पोद्दार परिवार की जिम्मेदारी।

रूही कावेरी की आरती करती है, रूही कावेरी से कहती है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। वह कावेरी को आश्वासन देती है कि वह जीतेगी। विद्या कहती है कि कावेरी अलग है और वह केस जरूर जीतेगी। वह कावेरी को जीतकर जल्द घर आने के लिए कहती है। विद्या कहती है कि ये केस कावेरी ही जीतेगी। कावेरी विद्या को जिम्मेदारी देती है। विद्या ने चाबी लेने से इंकार कर दिया। मनीषा कावेरी को चाबियां वापस लेने के लिए कहती है। काजल ने मनीषा को उदास न होने के लिए कहा और वह कहती है कि कावेरी जल्द ही वापस आएगी। कावेरी ने कृष, कियारा, चारू और आर्यन को गले लगाया।

लोगो ने कावेरी पर किया हमला।

कावेरी और अरमान उदयपुर जिला अदालत पहुंचते हैं। पोद्दार परिवार कावेरी का समर्थन करता है। कावेरी को लोगो के अपमान का सामना करना पड़ता है। एक भीड़ कावेरी पर हमला करती है कावेरी के सिर पर पत्थर लगता है। अरमान कावेरी की रक्षा करता है। देव अपने सहायक के साथ मामले पर चर्चा करते हैं। देव सोचने की कोशिश करता है कि उसके केबिन में कावेरी के कागजात किसने रखे थे? विद्या कावेरी के सिर के घाव भरने में मदद करती है।

अरमान देव के हाथ में कावेरी के कागजात देखता है। वह देव से अभिरा के बारे में पूछता है। देव अरमान से कहता है कि मैं भी तुमसे अभिरा के बारे में पूछने वाला था वह अभी तक अदालत में नही आई है, जज अरमान और देव को टोकते हैं। जज साहब केस शुरू करने के लिए कहता है। देव ने कावेरी पर गरीबी के घर हड़पने का आरोप लगाया। जज कावेरी को कटघरे में बुलाया जाता है।

कावेरी को अभिरा ने निर्दोष साबित किया।

अरमान कावेरी से सच बोलने के लिए कहता है फिर वह सब कुछ संभाल लेगा। कावेरी कठघरे में जाती है तभी अभिरा कावेरी को रोक लेती है। अभिरा को अदालत में देखकर पोद्दार परिवार चौक जाते हैं। जज अभिरा के बारे में पूछता है। देव बताता है कि अभिरा उसकी जूनियर है और वह गवाह लेकर आई है। अरमान जज से कहता है कि ये केस अभिरा लड़े, अभिरा कहती है कि वह कावेरी के खिलाफ जरूरी सबूत दिखाना चाहती है। अरमान जज से अभिरा को मामले का नेतृत्व करने की अनुमति देने के लिए कहता है। जज ने अभिरा को सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए कहा।

अभिरा पहले कावेरी और अजय बिल्डर की क्लिप दिखाती है जिसमे कावेरी अजय बिल्डर को गरीबों का घर बनाने के लिए पैसे दे रही है। अरमान कावेरी की सच्चाई साबित करने की कोशिश करता है। फिर अभिरा अजय और राकेश की क्लिप दिखाती है जिसमे अजय राकेश को वह पैसे देता है, अभिरा राकेश से सवाल करती है वह बिल्डर उसे पैसे क्यों दे रहा है, राकेश का कहना है कि बिल्डर चाहता था कि वह गरीबों के घर में आग लगवा दे।

अभिरा ने कावेरी से मांगी माफ़ी।

अभिरा बिल्डर अजय को मुख्य अपराधी साबित कर दिया। अजय बिल्डर भागने की कोशिश करता है। माधव ने अजय को गिरफ्तार कर लिया। जज साहब सारे सबूतों को देखते हुए कावेरी को निर्दोष साबित करते है।

पोद्दार खुश हो जाते हैं, देव अभीरा की प्रशंसा करता है। उनका कहना है कि अभिरा एक दिन अच्छा वकील बनेगी। अभिरा कावेरी से कहती है कि वह उस पर भरोसा करना चाहती थी लेकिन गरीब लोगों के लिए उसे बुरा लग रहा था। बह कावेरी से माफी मांगती है। कावेरी अभिरा को नजरअंदाज करती है और वहां से चली जाती है।

YRKKH Upcoming Episode

कावेरी अरमान से कहेगी है कि अभिरा अपने करियर के लिए हमारे खिलाफ खड़ी हो गई, अरमान कावेरी से कहता है कि वह अभिरा को एक मौका दे, कावेरी कहती है कि अब है अभिरा को और मौके नहीं देगी अभिरा को घर छोड़कर जाना होगा कावेरी अरमान से कहती है कि अभिरा उसकी जिम्मेदारी है इसलिए उसे भी यह घर छोड़कर जाना होगा, बाद में रूही अरमान से कहेगी कि उसे अभिरा का हाथ छोड़ देना चाहिए और अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहना चाहिए।

अगर आप ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले लेटेस्ट एपिसोड के बारे में जानना चाहते है तो आपकी इस वेबसाइट सिरियल हिंदी पर विजिट करते रहें।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार! साथियों मेरा नाम नेहा शर्मा है और सीरियल हिंदी में एक कंटेंट पब्लिशर हूँ! आपको हिंदी सीरियल न्यूज़ से अवगत करवाना ही मेरा लक्ष्य है.

Leave a Comment

error: Content is protected !!