Ghum Hai Kisi Key Pyar Main Latest Written Update: शो की शुरुआत में आप देखेंगे कि अस्पताल में डॉक्टर सावी को हरिनी की हालत के बारे में बताते हैं। फिर सावी रोने लग जाती हैं और किरण आता हैं और सावी के सामने अच्छा बनने की एक्टिंग करता हैं। वह सावी से बोलता हैं कि वह अपनी पत्नी का ध्यान रखना चाहता हैं, उसने अभी उसे अपना खून भी दिया हैं। थोड़ी देर बाद सावी बाहर चली जाती हैं।
GHKKPM: हरिनी को पता लगा किरण का सच
किरण, हरिनी से कहता हैं की तुझे बचाने की मेरी कोई इच्छा नहीं हैं। में तेरी मौत के बाद तेरी बहन से शादी करुगा और अपनी सभी इच्छाएं पूरी करूगा। जो अभी तक नहीं कर पाया और यह सब बोलकर वहां से बाहर चला जाता है। लेकिन यह सब हरीनी सुन लेती हैं और उसे होश आने लग जाता हैं।
हॉस्पिटल में ही डॉक्टर की बात सुन कर सावी चिंतित होने लगती हैं तो वो भगवान से प्रार्थना करने लगती हैं और बोलती हैं की मेरी दीदी को सही करदो। फिर ऊपर से रुई का टुकड़ा उसके ऊपर गिरता हैं तो वो उसे हटा देती हैं।
इधर दूसरी तरफ घर में ईशान के ऊपर भी रुई का टुकड़ा गिरता हैं, फिर वो रीवा को देखता हैं और मन ही मन सोचता हैं अब उसकी शादी हो रही हैं। अक्का साहिब रीवा को लगाने के लिए हल्दी लेते हैं, ईशान भी रीवा को हल्दी लगाने की बोलता हैं। सभी हसने लगते हैं। हॉस्पिटल में हरिनी को होश आने लगता हैं तो वो ईशान ईशान बोलने का प्रयास करती हैं। अब देखना होगा कि क्या वो सावी और ईशान को सब सच बताने वाली हैं।
यशवंत ने अरमान को रीवा के लिए हल्दी ले जाने से रोका
ईशान, हल्दी के लिए सुरेखा को रोकता हैं। जब वो अन्वी और दुर्गा के साथ रीवा के लिए हल्दी ले जाने के लिए आगे बढ़ती हैं। सुरेखा को इस तरह रोकने पर सभी ईशान को देखते हैं, ईशान मुस्कराकर उससे पूछता हैं कि क्या वो रीवा को हल्दी दे सकता हैं क्योंकि वह उससे माफी मांगना चाहता हैं और फिर वह बोलता हैं कि रीवा के पास हल्दी वो ले जायेगा। फिर सब सामान्य हो जाते हैं लेकिन यशवंत उसे टोकता हैं और बोलता हैं कि यह परंपरा के खिलाफ है, दूल्हा दुल्हन के लिए हल्दी नहीं लेकर जाता हैं।
ईशान बोलता हैं की उसने परंपरा के खिलाफ अभी तक इतना कुछ किया हैं। इसलिए वह एक और गलती करना चाहता हैं। तभी दुर्गा, अन्वी और प्रतीक, ईशान पर चिल्लाते हैं। लेकिन सुरेखा हां में सिर हिलाकर उसका साथ देती हैं। फिर ईशान चला जाता हैं।
ईशान, रीवा के पास हल्दी लेकर जाता हैं और उसके घर वालों से कल के लिए क्षमा मांगता हैं। स्वानंद कहते हैं कि रीवा उनकी जिंदगी हैं, इसलिए तुम हमसे वादा करो की तुम कभी भी रीवा को तंग नहीं करोगे। ईशान, रीवा के जिंदगी भर खुश रखने का वादा करता हैं। फिर ईशान बोलता हैं कि आज वो एक और परंपरा तोड़ना चाहता हैं। वो रीवा को हल्दी लगाना चाहता हैं। यशवंत बोलता हैं की तुम अपनी सीमा लांघ रहे हो। ईशान कहता हैं आज मुझे हद पार करने दो, तभी सब हसने लगे जाते हैं। ईशान, रीवा को हल्दी लगाने जाता हैं तो रीवा उसे रोक लेती हैं और पहले वो उसे हल्दी लगाती हैं फिर सभी ताली बजाते हैं। ईशान अपने हल्दी लगे गालों से ही उसके के गालों का रगड़ता हैं। फिर नाच गाना होता हैं।
हॉस्पिटल में किरण की मां किरण को बताती हैं की उसने बार बार हरिनी से कंप्लेंट वापिस लेने को बोला था, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। तुम्हें उसे अपना खून देकर बचाने की कोई जरूरत नहीं थी। फिर सावी अंदर आती हैं तो किरण नाटक शुरू कर देता है और अपनी मां को भी इशारों से बता देता हैं। फिर वह सावी के माथे पर हल्दी देखता हैं और उससे पूछता हैं तब सावी बोलती हैं यह मंदिर में लग गई होगी। फिर किरण बोलता हैं कि भगवान हमारे साथ हैं। फिर किरण बोलता हैं अब उसे पुलिस स्टेशन जाना होगा और शायद अब उसको थोड़ी राहत मिले। फिर वो सावी के कंधे पर हाथ रखता हैं तो सावी उसका हाथ झटका देती हैं।
किरण के जाने के बाद सावी देखती हैं की हरिनी की आईवी ड्रिप लाइन से खून निकलता हैं तो वो नर्स को बुलाती हैं। तभी हरिनी आंख खुलती हैं, यह देखकर सावी खुश होने लगती हैं। हरिनी पूछती हैं की उसका परिवार कहा हैं सावी झूठ बोलती हैं फिर हरिनी झूठ बोलने को मना करती हैं। वह बताती हैं की समृद्ध ने उसके परिवार को मार दिया हैं। फिर दोनों गले मिलकर रोने लग जाते हैं। हरिनी, ईशान के बारे में पूछती हैं फिर सावी बताती हैं की उसने ही उसकी मदद की हैं तभी वो अभी तक जिंदा हैं, फिर सावी डॉक्टर को बुलाने चले जाती हैं।
हरिनी ईशान को समृद्ध के साथ लड़ते हुए विजुअल देखती हैं और वो सब कुछ याद करने की कोशिश करने लगती हैं। तभी सावी डॉक्टर के साथ आती है तो वो हरिनी के हाथ से खून बहता हुआ दिखाती हैं। हारिनी की हालत बहुत खराब हो जाती हैं, डॉक्टर भी घबरा जाते हैं। इधर ईशान, रीवा को उसके घर छोड़ देता हैं और रोमांटिक होने लगता हैं तब रीवा बोलती हैं अभी शादी नहीं हुई हैं वो कल होगी। फिर कार से बाहर निकल जाती हैं। ईशान अपने फोन की तरफ देखता हैं और सोचता हैं की सावी ने अभी तक फोन नहीं किया। रीवा उसका फोन कार में रखती हैं और उसे अपनी तरफ देखने को बोलती है। सावी, ईशान को बार बार फोन करती हैं। रीवा ईशान से कहती हैं उसने आज अपने पहले वाले ईशान को देखा हैं फिर बोलती हैं अतीत में जो कुछ भी हुआ भूल जाओ वर्तमान का आनंद लो।
रीवा बोलती हैं की कल कोई गलती नहीं होनी चाहिए। ईशान उसे वादा करता हैं और आराम करने की सलाह देता हैं वह बोलती हैं उसे अभी ब्राइडल मेकओवर की जरूरत हैं और ईशान को चूमती हुई शर्म से अंदर भाग जाती हैं। ईशान कार में आता है तो देखता हैं सावी ने उसे बहुत कॉल किए हैं। फिर वो कॉल उठाता हैं तो सावी हरिनी की हालत के बारे में उसे बताती हैं और जल्दी से जल्दी हॉस्पिटल आने को बोलती हैं, ईशान फिर हॉस्पिटल के लिए निकलता हैं। सावी, हरिनी को समालती हैं डॉक्टर देखते हैं की हरिनी की नब्ज गिर रही हैं इसलिए डॉक्टर बोलते हैं की जल्दी से ईशान को बुलाओ।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin प्रीकैप:
गुम है किसी के प्यार में, आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि हरिनी को होश आ गया हैं और वो ईशान ईशान चिल्लाने लगती हैं। फिर सावी ने ईशान को फोन मिलाया। लेकिन ईशान को पता नहीं लगता हैं। क्या हरिनी, ईशान को किरण का सच बता पाएगी। ईशान, हरिनी से अपना गिल्ट कैसे कम होगा इसके बारे में पूछता हैं तो हरिनी बोलती हैं उसे सावी से शादी करनी पड़ेगी इसके बाद आपको आगे के एपिसोड में पता चलेगा।
इसी प्रकार से Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode की अपडेट के लिए Serial Hindi पर विजिट करते रहें.