GHKKPM 28 JAN 2024: निशिकांत ने सावी का अपहरण करवाया और यशवंत ने ईशान को घर से निकल जाने को कहा, जाने ईशान का फैसला

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin Serial Latest Episode Written Update Hindi: गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में आप देखेंगे की एपिसोड की शुरुवात सावी पूजा करने के बाद मंदिर में अकेली खड़ी होती हैं, तो एक महिला उससे उसे बोलती हैं की तुम्हारा पति सही हो जाएगा तो सावी बताती हैं की यह पूजा उसने अपनी बहन के लिए करी हैं तो वो महिला उससे बोलती है कि उसकी बहन भी जल्दी सही हो जाएगी।

फिर सावी चली जाती हैं। थोड़ी देर बाद उस महिला का पति वहा आता हैं और सावी को देखकर चौक जाता हैं और अपनी पत्नी से उसके बारे में पूछता है तो वो बताती हैं की इसने अभी हमारे साथ पूजा करी हैं तो वो बताता हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है यह तो मेरे कॉलेज की है। इसकी शादी नहीं हुई हैं। फिर उन्हें अहसास होता हैं कि सावी ने शादी को लेकर झूट बोला है। इधर यशवंत परेशान होता हैं और सुरेखा से बोलता हैं कि अब वो स्वानंद को क्या बतायेगा। सुरेखा बोलती हैं कि वो मरना पसंद करेगी, लेकिन कभी भी सावी को इस घर की बहु के रूप में स्वीकार नहीं करेगी।

तभी ईशान उन दोनों को सावी को घर से दूर रखने का समाधान बताता हैं, सुरेखा और यशवंत उससे पूछते हैं कि सावी को कैसे रोका जा सकता हैं। वो सावी का अपहरण करने की राय देता हैं, यह सुनकर सुरेखा और यशवंत चौक जाते हैं। लेकिन निशिकांत कहता हैं वो सब कुछ कर लेगा। वो सावी को इस घर में कभी नहीं आने देगा।इधर दूसरी तरफ रीवा बुरी तरीके से रोती हैं और ईशान को याद करती हैं। रीवा ईशान के धोखे के बारे में सोचती है।

सावी के घर में कोई उसका दरवाजा बजाता हैं और सावी के दरवाजा खोलने के बाद वो बोलता हैं कि वो हॉस्पिटल से आया हैं और वो एक वाडबॉय हैं। सावी से कहता हैं की हरिणी की तबियत खराब हो गई हैं। फिर सावी उसके साथ बैठकर एंबुलेंस में चली जाती हैं।

वाडबॉय, निशिकांत को कॉल करके बोलता हैं कि उसने सावी का अपहरण कर लिया हैं। एंबुलेंस को गलत रास्ते में देख सावी वार्डबॉय से पूछती हैं लेकिन वार्डबॉय उसकी बात नहीं सुनता हैं और सावी के नाक में क्लोरोफॉर्म सुंगा कर उसे बिहोश कर देता हैं।

इधर अगली सुबह, भोसले परिवार अपने रिश्तेदारों को फोन करके बताते हैं कि किसी की मृत्यु हो गई हैं, जिस कारण शादी रद्द कर दी गई हैं। अन्वी और सभी सदस्य सबसे झूट बोलकर थक गए हैं और रिश्तेदार भी उनसे अलग अलग सवाल कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद घर के बाहर बैंड बजने लगता हैं, सुरेखा बैंड वालो को डाटती हैं और उन्हें भगा देती हैं। सुरेखा की आवाज सुनकर ईशान जाग जाता हैं।

इधर, सावी जाग जाती हैं और अपने आपको बाधा हुआ देखती हैं फिर सावी सोचती हैं की उसका अपहरण किसने किया हैं। ड्राइवर वार्डबॉय को सावी को इंजेक्शन लगाने के लिए बोलता है ताकि सावी नेपाल जाने से पहले जग न पाए। निशिकांत भी सावी की खबर लेने के लिए कॉल करता हैं। वार्डबॉय जैसे ही सावी को इंजेक्शन देता है तभी गाड़ी के सामने गणेश जी की मूर्ति आ जाती हैं और गाड़ी झटके से रुक जाती हैं। फिर वार्डबॉय से इंजेक्शन नीचे गिर जाता हैं, इसलिए वो नीचे झुककर इंजेक्शन ढूढता हैं। सावी अपने आपको बचाने के लिए इधर उधर देखती हैं और जैसे ही वार्डबॉय उठता हैं तो उसे तेजी से लात मारती हैं और फायर स्टील से उसे मारती हैं। ड्राइवर को गाड़ी से आवाज आती हैं लेकिन वो गाड़ी चलाता रहता हैं।

यशवंत ने ईशान को घर से जाने से कहा

ईशान सीधा होश में आकर यशवंत और सुरेखा के पास जाता हैं। ईशान को देखकर यशवंत को बहुत गुस्सा आता हैं और यशवंत गुस्से से ईशान का कॉलर पकड़ लेते हैं और उससे शादी के बारे में पूछते हैं कि यह सब क्या चल रहा हैं। ईशान कुछ भी नहीं बोलता है और चुपचाप सबकी बातें सुनता हैं। सुरेखा भी ईशान से पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया।

ईशान सभी घर वालो से कहता हैं की वो अपनी गलती के लिए किसी भी तरह की सजा भुगतने को तैयार हूं। आप लोग मुझे जो भी सजा देगें मुझे मंजूर हैं। फिर यशवंत गुस्से से बोलता हैं कि वो चाहता हैं की ईशान इस घर को छोड़कर चला जाएं। सब यह सुनकर चौक जाते हैं। तभी सुरेखा, यशवंत से बोलती है कि इसमें ईशान की कोई गलती नहीं हैं।

सुरेखा ने सावी पर लगाएं आरोप

इसमें पूरी गलती सावी की हैं। उसी ने मेरे बेटे को बहला फुसला के अपने जाल में फसाया हैं। यह सुनकर ईशान बोलता हैं कि इसमें सावी की कोई गलती नहीं हैं। सावी ने उसे किसी भी तरह से शादी के लिए मजबूर नहीं किया हैं। उसने अपनी सोच समझ से ही सावी के साथ शादी करने का फैसला लिया हैं और उसे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं हैं।

ईशान की बाते सुनकर सुरेखा ईशान से बोलती हैं कि तुम ऐसा कैसे बोल सकते हो। आखिर सावी से शादी करने से पहले उसने रीवा के बारे में क्यों नहीं सोचा। वो रीवा के साथ इतना गलत क्यों कर सकता हैं, उसने रीवा को धोखा क्यों दिया हैं। सुरेखा उससे जवाब मागती हैं लेकिन ईशान चुपचाप रहता हैं और कुछ भी नहीं बोलता है क्योंकि उसे पता है उसने रीवा के साथ गलत किया हैं।

GHKKPM प्रीकैप:

आगे आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा की ईशान और सावी आपस में बात करते हैं और सावी कहती है की उसने उनके साथ साथ उनके परिवार को भी धोखा दिया हैं। जिसके बाद कोई ईशान पर गोली चलाने वाला होता है और सावी उसे बचा लेती हैं।

GHKKPM: एपिसोड समाप्त

इसी के साथ आज का यह एपिसोड खत्म होता हैं। अगर आप गुम हैं किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड जानना चाहते है, तो हमारी वेबसाइट सीरियल न्यूज़ हिंदी पर विजिट करते रहे।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार, साथियों मेरा नाम कोमल राठौर है. सीरियलहिंदी न्यूज़ प्लेटफार्म पर आपको लेटेस्ट ड्रामा ख़बरें साझा करती हूँ.

Leave a Comment

error: Content is protected !!