GHKKPM 16 MARCH: ईशान ने सावी की मदद की, यशवंत को ईशान पर गुस्सा आया!

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin Serial Today Latest Episode Written Update Hindi: गुम है किसी के प्यार में सीरियल में आज के एपिसोड की शुरुवात सावी द्वारा होती हैं। वो अस्मिता से बोलती हैं कि मैंने कल अन्वी को देखा था, वह कल से असहज महसूस कर रही हैं। वह अस्मिता से इसका पीछे का कारण पूछती हैं। अस्मिता बोलती हैं कि अन्वी के एग्जाम नजदीक आ रहे हैं, वो घर के शोर के कारण पढ़ नहीं पा रही हैं। अस्मिता आगे बोलती हैं कि अन्वी पढ़ने के लिए अपने दोस्तों के घर जाना चाहती हैं, अन्वी भी हां में जवाब देती है। अस्मिता सावी को अन्वी और अपनी तस्वीर देती हैं और वहां से चले जाती हैं। 

दोस्तों आज का गुम है किसी के प्यार में लेटेस्ट एपिसोड लिखित अपडेट 16 MARCH 2024 बहुत ही रोमांचक होने जा रहा है, अत: इससे पूरा जरुर पढ़ें.

ईशान ने सावी की खाना बनाने में मदद की

शिखा ईशान से खाना चखने के लिए बोलती हैं लेकिन ईशान किसी से फोन पर गुस्से से मेडिकल कॉलेज को लेकर बात करता है। अस्मिता शिखा से पूछती हाय कि घर के लोग परेशान क्यों नजर आ रहे हैं। शिखा बोलती हैं कि सभी लोग मेडिकल कॉलेज के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए सब परेशान हैं। सावी उनकी बात सुन लेती हैं। सावी ईशान के पास आती हैं और ईशान से बोलती हैं कि तुम्हारे कारण मेरे हाथ जल लग गए हैं। इसलिए सावी ईशान से मदद मांगती हैं क्योंकि वह सुरेखा और यशवंत के लिए कुछ बनाना चाहती हैं। ईशान सावी की मदद के लिए तैयार हो जाता हैं। 

ईशान और सावी रसोई में आते हैं, शिखा ईशान से पूछती है। ईशान बोलता हैं कि में सावी की खाना बनाने में मदद करने आया हूं। क्योंकि सावी सुरेखा और यशवंत के लिए खाना बनाना चाहती हैं। शिखा, अस्मिता और अप्सरा ईशान को खाना बनाने की अनुमति देती हैं। सावी ईशान को बताती हैं कि डिश किस प्रकार बनानी हैं। ईशान बोलता हैं कि में तुमसे अच्छा खाना बना सकता हूं। सावी ने ईशान को चुनौती दी फिर ईशान खाना बनाने लगता हैं और सावी को चखने के लिए बोलता हैं। सावी खाना चखती हैं और ईशान की तारीफ करती हैं।

यशवंत को ईशान पर गुस्सा आया

रीवा ईशान को किचन में खाना बनाते हुए देखती हैं फिर वो उससे पूछती है कि तुम्हें खाना बनाने की क्या जरूरत थी, अगर तुम मेरे से बोलते तो में बना देती। सावी रीवा से पूछती है कि ईशान के खाना बनाने से क्या दिक्कत हैं। तभी यशवंत आता हैं और बोलता हैं कि यह गलत हैं। यशवंत ईशान को याद दिलाता हैं कि तुम भोंसले इनिस्ट्यूट्यूट के निर्देशक हो। यशवंत ईशान को एक महिला की तरह रसोई में खाना बनाने के लिए डाटता हैं। सुरेखा यशवंत को कुछ बोलने की कोशिश करती हैं लेकिन यशवंत उसे बीच में बोलने से रोकता हैं और उसे भी डाट कर वहां से चला जाता हैं। 

सुरेखा आती हैं और सावी से बहस करते हुए बोलती हैं कि ईशान ने हमेशा तुम्हारी मदद की हैं, लेकिन तुम हमेशा उसका केवल अपमान करती हों। सुरेखा सावी को ईशान के साथ छेड़छाड़ करने से मना करती हैं। ईशान बोलता हैं कि मैंने केवल सावी की मदद की हैं, क्योंकि मेंहदी की एलर्जी के कारण उसके हाथ जल गए। सुरेखा सावी के लिए कुछ बोलती हैं और आगे कहती हैं कि अच्छा होगा लोग वहीं काम करें जिसमे वो अच्छे हो। 

ईशान ने सुरेखा और यशवंत से माफ़ी मांगी

सावी बोलती हैं कि ईशान सच में अच्छा खाना बनाता हैं और सुरेखा से चखने के लिए बोलती हैं लेकिन सुरेखा उसकी बात से सहमत नहीं होती हैं। सावी सुरेखा को जबरदस्ती खाना खिलाती हैं, सुरेखा खाना चख कर बोलती हैं कि यह अच्छा हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं कि उसे खाना बनाने की जरूरत हैं। सुरेखा ईशान से बोलती हैं कि तुम ऐसा कुछ मत किया करो जिससे की यशवंत परेशान हो फिर ईशान सावी की तरफ से सुरेखा से माफ़ी मांगता हैं और बोलता हैं कि में कॉलेज में यशवंत से माफी मांगेगा। 

GHKKPM Upcoming Episode PROMO

आगे आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अन्वी अपने कमरे में अकेले होती हैं और मुकुल उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है। अन्वी मुकुल से पूछती है कि तुम यहां क्या कर रहे हो। मुकुल उससे बोलता हैं कि तुम मेरे पास नहीं आ रही हो, इसलिए में ही तुम्हारे पास आ गया हूं। मुकुल अन्वी को छुने की कोशिश करता है लेकिन अन्वी उससे ऐसा करने से मना करती हैं। मुकुल उसका दुप्पटा पकड़ता हैं। तभी सावी बाहर से देखती हैं, सावी को देखकर मुकुल वहां से चला जाता हैं।

सावी ईशान को मुकुल के बारे में बताती हैं तो ईशान सावी से बोलता हैं कि तुम मुकुल पर ऐसे आरोप कैसे लगा सकती हों।

GHKKPM: एपिसोड समाप्त

इसी के साथ आज का Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin Serial Today EPISODE खत्म होता हैं। अगर आप गुम हैं किसी के प्यार में के आने वाले नए एपिसोड जानना चाहते है, तो हमारी धारावाहिक ब्लॉग सीरियल हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार, साथियों मेरा नाम कोमल राठौर है. सीरियलहिंदी न्यूज़ प्लेटफार्म पर आपको लेटेस्ट ड्रामा ख़बरें साझा करती हूँ.

Leave a Comment

error: Content is protected !!